"मसीहत परमेश्वर के साथ एक रिश्ता है।"
आशा है कि यहां पर उपलब्ध संसाधन आपकी आत्मिक उन्नति के लिए सहायक उपकरण सिद्ध होंगे। आइए साथ में उस दौड़ को पूरा करें, जिसके लिए प्रभु ने हम सबको बुलाया है। प्रभु का आनंद हमारी ताकत है।
परीक्षण और प्रलोभन में क्या अंतर है?
परीक्षण और प्रलोभन में क्या अंतर है? (Difference Between Test and Temptation) परीक्षण और प्रलोभन हमारे जीवन में क्यों आते हैं? कभी कभी हम अपने जीवन में काफी निराश हो जाते हैं, ऐसा अक्सर तब भी होता है जब हम कई बार परीक्षण और प्रलोभन में अंतर समझ नहीं पाते। प्रभु यीशु...
कर्ज़ चुकाने के बारे में बाइबल क्या कहती है?
कर्ज़ चुकाने के बारे में बाइबल क्या कहती है? (What Does The Bible Say About Repaying Debts?) आज प्रायः सभी देशों में लोग व्यकितगत तौर पर ऋण का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर करने लगे हैं। आजकल तो एक मोबाइल फोन को खरीदने के लिए भी क़र्ज़ लेने की व्यवस्था है। कर्ज वह पैसा है जिसे...
बुद्धिमानी से खर्च कैसे करें? (How To Spend Wisely?)
बुद्धिमानी से खर्च कैसे करें? (How To Spend Wisely?) बहुत बार हम खुमारी से भर कर बिना सोचे समझे खर्च कर देते हैं, जिसका खामियाज़ा हमें समय आने पर भुगतना पड़ता है। परमेश्वर के वचन में हमारे खर्च करने के विषय में भी कई सिद्धांत दिए गए हैं। एक मसीही को खर्च करते समय अनंत...
आप अपना मन कहाँ लगाते हैं?
क्योंकि एज्रा ने यहोवा की व्यवस्था का अर्थ जान लेने, और उसके अनुसार चलने, और इस्राएल में विधि और नियम सिखाने के लिये अपना मन लगाया था। – एज्रा 7:10
Study It (Know)
एज्रा ने अपना मन परमेश्वर के वचन का अर्थ जान लेने में लगाया, इसलिए उसने इसका अध्ययन किया। क्या आपके पास आज समय है परमेश्वर के वचन का अर्थ जानने के लिए, अर्थात इसके अध्ययन के लिए?
Practice It (Be)
एज्रा ने अपना मन परमेश्वर के वचन का अभ्यास करने में लगाया। उसने इसे सबसे पहले अपने जीवन में लागू किया। क्या आप भी वचन के अनुसार जी रहे हैं?
Teach It (Do)
एज्रा ने परमेश्वर के वचन को सिखाने में भी मन लगाया। अर्थात जिसका उसने अर्थ जाना, उसके बाद अपने जीवन में लागू किया तब जाकर दूसरों को भी सिखाया। क्या आप भी परमेश्वर के वचन को सिखा रहे हैं?